Advertisement

सरकारी विद्यालयों के 416 बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त स्कूल बैग का बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली संकुल अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 10 मई को 288 बच्चो को एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में 128 बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरण किया गया। उक्त विद्यालय में बैग वितरण की शुरुआत पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार द्वारा किया गया। जो विद्यार्थी आज अनुपस्थित रहे, उन्हें बाद में देने की बात कही गयी।

इस अवसर पर उक्रमित मध्य विद्यालय कन्या अंगवाली में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सविता देवी, शिक्षक पवन कुमार मिश्रा, निर्मल मिश्रा, वार्ड सदस्य रोकी कमार, राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा, सीआरसी आनंद प्रजापति, शिक्षक शैलेश खन्ना, शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद कपरदार, कम्प्यूटर प्रशिक्षक गोपाल पाल, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मो. हाकिम अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *