रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बुनियादी उच्च विद्यालय सोनाबाद में रोटरी क्लब चास की ओर से 11 जुलाई को छात्राओं के बीच सेनेटरी नैपकिन, गुड़ और चना का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और पोषण से जुड़ी आदतों को प्रोत्साहित करना था।
संस्था की ओर से समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास को मिटाने के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अत्यंत गरीब व पिछड़े वर्ग के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें नि:शुल्क पाठ्य सामग्री प्रदान की जा रही है। साथ हीं उन्हें स्कूल में दाखिला के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब चास की संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन डिंपल कौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से गरीब नहीं होता। ईमानदारी से किए गए प्रयासों का फल देर-सवेर जरूर मिलता है। उन्होंने चास व चंदनकियारी क्षेत्र में विकास की सराहना करते हुए युवाओं के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा समाज में विघटन और हिंसा को जन्म दे रहा है, इससे बचकर ही समाज को शिक्षित और संगठित किया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव श्वेता रस्तोगी, मुखिया किरण महतो, संजय वैद्य, सुंदरी देवी, भूतनाथ महतो, मीना देवी, बिनोद चोपड़ा, सिद्धार्थ पार, मंजीत सिंह, अमरदीप कुमार, हरवंश राजा, डॉ अनुपमा वर्मा, ललिता चोपड़ा, पूजा वैद्य, संचल रस्तोगी, सुमि सलूजा सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply