Advertisement

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा खिचड़ी भोग का वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो शाखा द्वारा 8 जुलाई को खिचड़ी का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के समाजसेवी दिलीप गोयल के पिता स्वर्गीय राम प्रसाद गोयल और बड़े भाई राम किशोर गोयल की याद मे बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार में रहिवासियों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी व् व्यवसायी ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि हर महीने के द्वितीय शनिवार को खिचड़ी वितरण किया जाएगा, जिसका आज शुरुआत किया गया है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। समाज में जो सक्षम हैं, उन्हें गरीबों की मदद करनी चाहिए।

दिलिप गोयल ने कहा कि मारवाड़ी समाज हर जगह नर और नारायण की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। मौके पर राम अवतार केरीवाल, नेमीचंद गोयल, सरवन अग्रवाल, भवानी शंकर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, मुरारी बदाहालका, राजेंद्र अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *