Advertisement

ममविसं प्रखंड प्रभारी और सुपरवाइजर के बीच इंश्योरेंस पेपर का वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा बीते 6 सितंबर को हजारीबाग झील परिसर में जिले के सभी प्रखंड प्रभारी और सुपरवाइजरो के बीच इंश्योरेंस पेपर का वितरण किया गया। जिला प्रभारी सुनील कुमार एवं जिला प्रबंध निर्देशिका सरिता कुमारी के हाथों इंश्योरेंस पेपर का वितरण किया गया।

इंश्योरेंस पेपर वितरण के अवसर पर जिला प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि बहुत जल्द ही आपके जिला में जिला कार्यालय का सुभारंभ किया जायेगा। जिला कार्यालय खुलने से पूरे जिले के प्रखंड प्रभारी और सुपरवाइजर तथा साथ ही सभी पंचायत प्रभारी व शिक्षिकाओं को काम करने में सहूलियत होगी। मौके पर पंचायत में कार्य को कैसे प्रगतिशील तरीके से किया जाए सहित अन्य बिंदुओं पर भी बातचीत किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा अनिल कुमार, दशरथ कुमार, आनंद कुमार महतो, घनश्याम महतो, रूपेश कुमार, रिजवान अंसारी, नरेंद्र कुमार, जयप्रकाश कुमार महतो, विक्की कुमार गुप्ता, हसनैन रजा, आराधना कुमारी, अनिता कुमारी, उमा भारती, कंचन कुमारी, निशा कुमारी, कुंती कुमारी, बसंती कुमारी, सुधा कुमारी पुनीता कुमारी, मधु कुमारी, खुशबू कुमारी इत्यादि सुपरवाइजर व् प्रखंड प्रभारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *