Advertisement

धनबाद सांसद के निर्देश पर विकास नगर में सौ कंबल का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह के निर्देश पर एक फरवरी को बोकारो के विकास नगर में गरीब गुरबो के बीच सौ कंबल का वितरण किया गया। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने दी।

उन्होंने बताया कि सांसद सिंह के निर्देशानुसार बोकारो नगर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में गरीबों को कंबल की अति आवश्यकता है। गरीब ठंड में ठिठुर रहे हैं। इसी निमित्त सांसद के निर्देश पर सेक्टर वन के विकास नगर में कंबल वितरण का कार्य किया गया।

महिला नेत्री गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों को करने से उन्हें अलग तरह के आनंद की अनुभूति होती है। वे चाहती है है समाज में कोई भी किसी प्रकार की परेशानी से पीड़ित न रहे।

कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि कमलेश राय, ए. के. वर्मा, इंद्र कुमार झा, राजीव कंठ, शंकर रजक, नीरज कुमार, अमित कुमार, ममता गोस्वामी, मनजीत सिंह, अरविंद सिंह, अभय कुमार उर्फ गोलू, अजय रजक, राज रंजन, रमेश बाबा आदि का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *