एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय मे 4 नवंबर को क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक ज्ञानेन्दु चौबे द्वारा लिखित काव्य पुस्तक का वितरण किया गया। उक्त काव्य पुस्तक चौबे के अधीनस्थ अधिकारी रघुवंश मणि, प्रशांत प्रियदर्शी, विकास यादव, कृष्ण शर्मा, शिवशंकर, अशुतोष कुमार, विमल मंडल, एन.पैक तथा नेसर अहमद अंसारी के बीच किया गया।

उपरोक्त के अनुसार यह काव्य संग्रह जीवन, कर्म और संवेदनाओं का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है तथा यह भविष्य में प्रेरणा का स्रोत बनेगा। एक अन्य जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में सेंट्रल हास्पिटल ढोरी द्वारा 4 नवंबर को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर श्वेता शरण ने उपस्थित भैया-बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एंव स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डाॅ शरण के अतिरिक्त अस्पताल कर्मी चन्द्र प्रकाश एंव तीन अन्य सहयोगी उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित बच्चों को आवश्यक दवाईयाँ दी गई।
![]()













Leave a Reply