Advertisement

रहमत अंसारी द्वारा गाल्होवार में 40+ खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल जर्सी सेट का वितरण

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला सीमांकन से सटे हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत के उच्च विद्यालय फुटबॉल मैदान में 10 अगस्त को फुटबॉल जर्सी का वितरण किया गया। स्थानीय युवा समाजसेवी रहमत राही के सौजन्य से महाराष्ट्र के पुणा से 40+ गाल्होवार खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल जर्सी सेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी रहमत राही ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, जो युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल को नशा और बुरी आदतों से दूर रहने का माध्यम बनाएं तथा अपने गांव का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने कहा है कि 40+ अन्य सामाजिक कार्यों के साथ-साथ युवाओं को इस तरह खेल – कूद में जोड़कर प्रेरित किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।

समाजसेवी सह आजसू नेता राजेंद्र मंडल ने कहा कि 40+ टीम के लिए पुणा से रहमत राही ने शानदार जर्सी सेट भेजा है। रहिवासी जहां भी जाएंगे, इन्हीं जर्सी सेट को पहनकर खेलेंगे। हमारी टीम में लगातार नए सदस्य जुड़ रहे हैं और रहिवासी युवाओं को सहयोग भी कर रहे हैं।

जर्सी वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 40+ के अध्यक्ष मोहम्मद साजिद हुसैन, सचिव डॉ नेमचंद महतो, कोषाध्यक्ष डेगलाल महतो, समाजसेवी राजेंद्र मंडल, चेतलाल मंडल, रोहित राम, मो. अब्बास अंसारी, महेंद्र महतो, यासीन अंसारी, रंजीत कुमार शर्मा, किशोर शर्मा, दशरथ महतो, संतोष कुमार शर्मा, घनश्याम प्रजापति, दिनेश कुमार, नारायण महतो उर्फ टेनी, संजय महतो, इम्तियाज (छोटू), आलम अंसारी (बचन), सागर कुमार मंडल, कृष्णा कुमार, सलमान अंसारी, गणेश महतो, अजय, संदीप, प्रकाश, कौलेश्वर सिंह, विष्णु महतो, रंजीत, चंदन मंडल, बाला, चौरासी, चंदन महतो, आली सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *