राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल द्वारा 19 दिसंबर को जरूरतमंद एवं गरीबों के लिए खाद्य सामग्री एवं कंबल का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद रहिवासियों को सहायता प्रदान करना था। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधिका सिस्टर एम इन्नेट एसी, प्रधानाचार्या सिस्टर एम. डेलिया एसी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर चावल, दाल, चूड़ा, नमक, सत्तू, आटा, बिस्किट, कॉपियां, पेंसिल आदि आवश्यक खाद्य सामग्री तथा कंबल वितरित किए गए। लाभार्थियों ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना सभी का कर्तव्य है।
![]()













Leave a Reply