Advertisement

समाजसेवी की 8वीं पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण

एन.के.सिंह/फुसरो(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro distrके हद में फुसरो नगर परिषद के अम्बेडकर कॉलोनी स्थित रविन्द्र राम के आवास में 30 जून को समाजसेवी कालूराम के 8वीं पुण्यतिथि पर सैकड़ों गरीबों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के राजूराम, युवाप्रदेश महामंत्री राजेश राम, प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार आदर्श, बोकारो जिलाध्यक्ष राम पुकार राम, बोकारो जिला सचिव रणधीर राम, बोकारो महानगर अध्यक्ष संतोष राम, महासंघ के सक्रिय सदस्य बैजनाथ कुमार, फुसरो नगर उपाध्यक्ष सुरेश राम, नगर सदस्य पंकज कुमार राम आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया। यहां उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज उसी को याद करता है, जो समाज के लिए कुछ किए हुए रहता है। कालूराम सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य करते थे। दिवंगत राम गरीब गुरबो के आवाज थे। उनके पुत्र रविंद्र राम ने कहा कि पिता के अधूरे सपने को पूरा करना मेरा कर्तव्य है। इसिलिए उनके पद चिन्हों पर चलकर लोगों की सेवा कर रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *