ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मद्ध निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के विभिन्न स्कूल छात्रों के बीच फुटबाल फॉर स्कूल प्रोग्राम के तहत फीफा फुटबॉल का वितरण किया। इस क्रम में मंत्री ने जिला के हद में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में 16 फरवरी को समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 25 विद्यालयों के छात्र ने अपने एस्कॉर्ट के साथ उपस्थित हुए और फुटबाल प्राप्त किए।
कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य कर एवं एनसीसी छात्रों द्वारा मंत्री का स्काउट कर विद्यालय कार्यालय तक लाया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर प्रभारी प्राचार्य पी. पांडेय द्वारा पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ा कर मंत्री को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पांडेय ने मंत्री का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और फुटबाल मैच का उद्घाटन किक मार कर किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेल बोकारो के फुटबॉल कोच सुभाष रजक, गोमियां बीडीओ महादेव महतो, पेटरवार बीडीओ संतोष महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, राजेश शर्मा, रविंद राम, रवि राय सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply