Advertisement

नवनियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच डीएम द्वारा नियोजन पत्र का वितरण

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। समाज कल्याण विभाग के तहत समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत सारण जिला में उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध 37 महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन किया गया। जिसमें 10 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सारण के डीएम अमन समीर ने 11 जुलाई को अपने कार्यालय कक्ष में नियोजन पत्र प्रदान किया।

विदित हो कि इनमें से 21 महिला पर्यवेक्षिकाओं को उनके शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत पहले ही नियोजन पत्र दिया गया है। इनमें से 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं ने योगदान भी दे दिया है। अन्य 10 नियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं के शैक्षणिक दस्तावेज का सत्यापन का कार्य पूरा होने के उपरांत जिलाधिकारी ने नियोजन पत्र दिया।

जानकारी के अनुसार जिन दस पर्यवेक्षिकाओं को नियोजन पत्र दिया गया उनमें किरण कुमारी, प्रिती सिंह, पूर्णिमा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुधा कुमारी, सरिता कुमारी, कुमारी अम्बालिका, श्वेता कुमारी, निर्मला देवी एवं ममता कुमारी शामिल हैं।

शेष छह पर्यवेक्षिका जिसमें कुमारी श्वेता सिंह, बबीता कुमारी, किशोर प्रसाद सुमन, अर्चना देवी, विजया रानी एवं कुसुम शर्मा के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन प्रक्रियाधीन है। सत्यापन पूरा होने के उपरांत इन्हें नियोजन पत्र दिया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी अनुपमा मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *