एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोड़िया दक्षिणी पंचायत की दो विद्यालयों में खेल सामग्री तथा शैक्षणिक उपस्कर का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार बोड़िया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरूलाता देवी के प्रयास से 18 जुलाई को कथारा उच्च विद्यालय में खेल सामग्री का वितरण किया गया।उक्त खेल सामग्री सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया था।
इस अवसर पर मुखिया के अलावा पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, समाजसेवी दशरथ महतो, मोहम्मद इस्लाम कुरैशी, के. ललित राव, सखी मंडल की सुशीला देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष यादव, नूतनलता देवी सहित विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित थे।
इसी क्रम में मुखिया द्वारा झारखंड सरकार की मद से नव प्राथमिक विद्यालय भलटोंगरिया में छात्रों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। साथ में उन्हें पेंटिंग कीट भी दिया गया।
इस अवसर पर मुखिया तरुलता देवी ने कहा कि झारखंड सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। हम सभी का दायित्व बनता है, कि सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचायें, ताकि राज्य का चौमुखी विकास संभव हो सके। साथ हीं अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ मिल सके।
पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां उक्त विद्यालय के कक्षा एक से चार तक के 14 छात्रों के बीच पुस्तक सेट तथा पेंटिंग किट का वितरण किया गया।
मौके पर मुखिया तथा पूर्व मुखिया के अलावा समाजसेवी धनेश्वर यादव, के. ललिता राव, सुशीला देवी सहित दर्जनों अभिभावक गण उपस्थित थे।
115 total views, 1 views today