Advertisement

पशुपालन विभाग द्वारा 87 महिलाओं के बीच बत्तख चूजा का वितरण

पारा शिक्षकों के 4 प्रतिशत मानदेय वृद्धि का अनुमोदन

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पशुपालन विभाग कसमार द्वारा 5 अप्रैल को बत्तख का चूजा प्रखंड के महिलाओं के बीच बांटा गया। कुल 87 महिलाओं के बीच बत्तख का चूजा संबंधित पंचायत के मुखिया के समक्ष 15 बत्तख का चूजा वितरण प्रत्येक लाभुक के बीच किया गया।

चूजा वितरण के अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर नीलम कुमारी, खैराचातर मुखिया विजय कुमार, गर्री मुखिया व् मुखिया संघ के अध्यक्ष हारू रजवार उपस्थित थे।

मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ नीलम ने कहा कि सरकार की योजना गरीब लाभुकों को सही लाभ मिले। विभाग इसके लिए सक्रिय है। किसानों को बढ़-चढ़कर लाभ विभाग से मिले यह सोच हम लोगों का हमेशा से रहा है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को कसमार बीआरसी परिसर में मुखिया संघ के अध्यक्ष हारू रजवार की अध्यक्षता में 4 प्रतिशत मानदेय वृद्धि पारा शिक्षक के लिए अनुमोदित किया गया।

जानकारी के अनुसार मानदेय वृद्धि सहायक शिक्षक कक्षा एक से पांचवीं तक के पंचायत स्तर के प्रतिनिधि, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंचायत सचिव, हाई स्कूल के शिक्षक और पंचायत समिति के सदस्य द्वारा अनुमोदित करने का अधिकार सरकार द्वारा दिया गया है।

इसे लेकर 5 अप्रैल को कसमार प्रखंड के हद में 8 पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंचायत सचिव बैठक में शामिल होकर 4 प्रतिशत मानदेय वृद्धि को लेकर मंजूरी दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *