Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच सुखा राशन का वितरण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। इस दौरान जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के बीच सुखा राशन का वितरण किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 4 जून को बोकारो जिला के हद में सदर प्रखंड चास के साथ ही गोमियां, पेटरवार, बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा, चंदनकियारी, जरीडीह एवं कसमार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों (03 से 06 वर्ष) के घर – घर जाकर सुखा राशन दिया गया।
बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district Deputy Commissioner Rajesh Singh) के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता की निगरानी में सुखा राशन का वितरण किया गया। डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित शत – प्रतिशत बच्चों के बीच सूखा राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान मास्क एवं पारस्परिक दूरी का विशेष रूप से ख्याल रखने को कहा गया है। उल्लेखनीय हो कि 19 अप्रैल से ही विभागीय निर्देशानुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *