Advertisement

बनवासी कल्याण केन्द्र द्वारा गझंडी एकल विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच वस्त्र वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में नरकी पंचायत के गझंडी में 28 सितंबर को बनवासी कल्याण केन्द्र संघ हजारीबाग द्वारा एकल विद्यालय के छात्र छात्राओं के बिच वस्त्र वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके पसंदीदा वस्त्र दिया गया।

इस अवसर पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम में वस्त्र वितरण करते हुए वनवासी कल्याण केन्द्र के ग्राम प्रमुख रामलाल सोरेन ने कहा कि छात्र छात्राएं मन लगाकर पढाई करें। केन्द्र आप लोगों को हर जरूरत पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में खाना पीना के अलावा शिक्षा ग्रहण करना भी बहुत जरूरी है।

शिक्षा के बगैर इस आधुनिक युग में हम अच्छी जिन्दगी जीने की कल्पना भी नही कर सकते हैं। शिक्षा के बिना हम अधुरे हैं। हमारी जिन्दगी व्यर्थ है।

कार्यक्रम में केन्द्र के विष्णुगढ़ प्रखंड प्रमुख ललन गंझु ने कहा कि हमारी संस्था पुरे झारखंड में काम कर रही है। हम शिक्षा से वंचित गरीब छात्रों को यथा संभव मदद करने को तैयार हैं, ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अपने सपने को साकार कर सके।

कार्यक्रम में गीता देवी, लालमुनी कुमारी, पार्वती देवी, छोटकी देवी, अनील सोरेन, संजय टुड्डू, सुनील सोरेन आदि अभिभावक व् ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *