राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोबिंदपुर पंचायत के बी, सी एवं डी पंचायत भवन में 26 दिसंबर को समारोह आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उक्त आयोजन बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा किया गया।
कंबल वितरण के अवसर पर गोबिंदपुर बी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घांसी, डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा एवं सी पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कम्बल वितरण समारोह में काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में लगातार कंबल वितरण के साथ साथ अलाव का भी व्यवस्था किया जा रहा है। इस अवसर पर बेरमो प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया व् डी पंचायत के मुखिया सहित पंचायत सचिव, उप मुखिया, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply