Advertisement

कपकपाती ठंड के बीच वार्ड सदस्य द्वारा किया गया कंबल का वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चेडरा पंचायत में 19 दिसंबर को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण क्षेत्र के गरीब, बुजुर्ग, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग व् जरूरतमंद के बीच संबंधित पदाधिकारियों के निर्देशानुसार मुखिया निर्मल कुमार और पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी के द्वारा पंचायत के सभी वार्डों में वार्ड सदस्य के नेतृत्व में बांटा गया।

इसी कड़ी में ग्रामीणों के बीच वार्ड सदस्य सह महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से काफी तेजी से ठंड बढ़ती जा रही है।

जिससे ठंड से बचे रहने के लिए शॉल, कंबल, मोटे वस्त्र, अलाव की काफी जरूरत है। आप सब दिए गए कंबल को ओढ़े और उपयोग करें। कंबल पाकर निसहाय लाभुक काफी हर्षित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *