Advertisement

शीतलहरी से बचाव को लेकर बेरमो बीडीओ द्वारा कम्बल का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लगातार बढ़ते ठंड और शीत लहरी को देखते हुए बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में जरूरतमंदो के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। यह नेक कार्य बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश के आलोक में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में उनका साथ पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित वार्ड सदस्यगण कर रहे है।

इस क्रम में 28 दिसंबर को जनहित में बेरमो प्रखंड के जरीडीह पूर्वी तथा बोडिया उत्तरी पंचायत के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों मे प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार द्वारा स्वयं स्थानीय मुखिया की उपस्थिति मे जरूरतमंदों एवं असहाय बुजुर्ग, अनाथ, विधवा, दिव्यांग को प्राथमिकता देते हुए रहिवासियों के बीच कम्बल वितरण किया गया।

साथ हीं जगह जगह चौक चौराहो पर ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई। मौके पर बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, शंभु सोनी, श्याम कुमार, आशीष वर्मा, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *