Advertisement

बिरहोरो व् असहायो के बीच कंबल का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में खखंडा और होसिर पश्चिमी पंचायत में 23 दिसंबर को बिरहोर और गरीब असहायो के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

होसिर पश्चिमी के पंचायत सचिवालय में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के प्रभारी मुखिया नंदू प्रजापति, पंचायत सेवक मदन रजक एवं वार्ड सदस्य रंजीत कुमार ने संयुक्त रुप से जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान प्रभारी मुखिया ने कहा कि बढ़ती ठंड का कहर देखते हुए प्रखंड प्रशासन द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया है। इसे असहायो एवं गरीबों के बीच वितरण किया गया है ताकि सभी जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध हो सके व् रहिवासी ठंड कहर से बच सके।
वहीं दूसरी ओर कुंदा पंचायत अंतर्गत खखंडा में 40 बिरहोरो के बीच कंबल वितरण मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार महतो (Sachin kumar mahato) एवं रोजगार सेवक विनय गुरु ने किया। मुखिया प्रतिनिधि महतो ने कहा कि ऐसे कार्य से बिरहोरो को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
मौके पर रूपलाल महतो, विक्की कुमार, लखन बिरहोर, सोमर बिरहोर, लाल मोहन साव, किशन यादव, सुगिया कुमारी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *