Advertisement

जरीडीह पश्चिमी पंचायत में सीएसआर मद से कंबल व् गर्म कपड़ों का वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बीएंडके महाप्रबंधक एम. के. राव के निर्देश पर सीएसआर मद से बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जरीडीह पश्चिमी पंचायत भवन में पंचायत के जरूरतमंदो के बीच 23 दिसंबर को कंबल बांटे गये। सीसीएल सीएसआर मद से यहां 30 कम्बल तथा जरूरतमंद बच्चों के बीच 20 गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

इस मौके पर बोकारो एवं करगली क्षेत्र के क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य विजय भोई, आभाष चंद्र गांगुली, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन राजीव कुमार, सीएसआर अधिकारी निखिल अखौरी, कार्मिक अधिकारी प्रेक्षा मिश्रा, जरीडीह पश्चिमी की मुखिया देवंती देवी, पंचायत समिति सदस्य शम्भू कुमार सोनी, निरल कुमार, गौतम कुमार आदि उपस्थित थें।

मौके पर सीएसआर अधिकारी अखौरी नेे कहा कि मानव सेवा सेे बढ कर कोई धर्म नहीं है। इस कड़ाकेे की ठंड में हर संस्था को आगे बढ़कर गरीबों की सेवा में आगे आना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *