Advertisement

पिता की पुण्यतिथि पर बनमाली बाउरी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल व् स्वेटर वितरण

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी स्थित कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला सचिव बनमाली बाउरी के पिता स्वर्गीय अंकुर बाउरी की 15 दिसंबर को 15वीं पुण्यतिथि मनाया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर चंदनकियारी प्रखंड के चन्द्रा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में दिवंगत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता चन्द्रा पंचायत के मुखिया निर्मल मोदी जबकि संचालन बनमाली बाउरी ने किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत स्वर्गीय अंकुर बाउरी की स्मृति में सामाजिक सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए।

वहीं छोटे-छोटे बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर किसान नेता जगन्नाथ रजवार, कांग्रेस नेता तुफान साहनी, बादल डे, जेएमएम बुद्धिजीवी मंच जिलाध्यक्ष किरण चन्द्र बाउरी, चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस सचिव मिलन कुमार बाउरी, मुखिया चिन्ता देवी, शिक्षाविद बिरेंद्र राय, पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल गोप, वार्ड सदस्य मीरा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।

मौके पर बनमाली बाउरी ने कहा कि उनके पिता का सादगीपूर्ण, कर्तव्यनिष्ठ और संघर्षशील जीवन उन्हें जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने असहायों की सेवा को ही सच्ची सेवा बताते हुए समाज के सक्षम जनों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *