Advertisement

ओरमो में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ओरमो गांव में लक्ष्य सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से 14 दिसंबर को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोमिया के पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी सह ट्रस्ट के चेयरमैन लक्ष्मण कुमार नायक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान ठंड से प्रभावित गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय, परमेश्वर नायक, रामलाल ठाकुर, अजय ठाकुर, संतोष सिंह, रणजीत महतो, शिबू महतो, राजेश्वर नायक, बिशेश्वर करमाली, दिलीप करमाली, सहदेव करमाली, कैलाश करमाली, किसुन करमाली, संतोष कुमार सिंह, गोवर्धन मांझी, फलाली महतो, नरेश मांझी, डोमन मांझी, अशोक मांझी, पप्पू विलासी, फुलिया देवी, नूनिबाला देवी, भूलीया देवी, खेदन महतो, जीवन महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा नेता लक्ष्मण नायक ने कहा कि ठंड का यह मौसम गरीब, असहाय और बुजुर्गों के लिए सबसे अधिक कष्टदायक होता है। ऐसे समय में समाज के सक्षम और सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। कहा कि लक्ष्य सेवा समिति ट्रस्ट हमेशा सेवा, सहयोग और मानवता के मूल भाव के साथ काम करती रही है।

उन्होंने कहा कि कंबल वितरण केवल एक सहायता नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि समाज का कोई भी व्यक्ति ठंड, भूख या अभाव के कारण पीड़ित न हो। कहा कि आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जाती रहेगी।
नायक ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *