विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। काली मंदिर संचालन समिति द्वारा मंदिर प्रांगण के समक्ष कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एक सौ कंबल का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित काली मंदिर काली मंदिर प्रांगण में 31 दिसंबर को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन समिति ने काली मंदिर प्रांगण में कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए आसपास के अत्यंत गरीब महिलाओं के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया।

इस मौके पर संचालन समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मंदिर संचालन समिति जरूरतमंदों की स्थिति को देखते हुए गरीब असहाय के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। कहा गया कि समिति का उद्देश्य आमजनों की सेवा करना है। कहा गया कि हर व्यक्ति के मन में सेवा भाव होना चाहिए। सेवा करने के लिए पद की कोई आवश्यकता नहीं, मन में सिर्फ उद्देश्य होना चाहिए।
हमारा उद्देश्य जरूरतमंदो की सेवा करना है। मौके पर समाजसेवी प्रदीप रवानी, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, किशोर नायक, राजेंद्र रजक, आदित्य पांडेय, केदार रवानी, दीपक कुमार, धनेश्वर साव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply