Advertisement

पूर्व मुखिया द्वारा जरूरतमंदो के बीच किया गया कम्बल का वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा के द्वारा 7 जनवरी को अपने निजी मद से 15 कंबल जरूरत मंद रहिवासियों के बीच वितरण किया गया। जिसमें तेनुघाट तथा उसके आसपास के जरूरत मंदो के बीच कंबल वितरण की गई।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा ने कहा कि वे पूर्व से ही क्षेत्र के जरूरतमंद रहिवासियों की सेवा करने में सदैव तत्पर रहे हैं, जिसमे उन्हे उनके दिवंगत पति कुमार अनंत मोहन सिन्हा उर्फ अंतु बाबू ने भी हमेशा सहयोग किया है। उन्हीं के सहयोग से वे हमेशा से रहिवासियों के साथ मिलजुल कर उनके समस्या का समाधान करती रही है।

उन्होंने कहा कि आज भी उनके द्वारा दिखाए गए राह पर वे चल रही है। इस मौके पर तेनुघाट पंचायत समिति के सदस्य अजीत कुमार पांडेय, गोपाल जी विश्वनाथन, रूपेश कुमार, शैलेश यादव, मुकेश रजक सहित कई गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *