Advertisement

आर्य भूमि सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में मनोहरपुर क्षेत्र के गांगदा पंचायत के सलाई और दुईया गांव में आर्य भूमि सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदो के बीच 150 कंबल बांटा गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दोदारी विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार दास द्वारा कंबल वितरित की गई। शीतलहर से जूझ रहे ग्रामीणों के बीच आर्य भूमि सेवा संस्थान का यह बड़ा सामाजिक योगदान देखने को मिला।
इस अवसर पर प्राचार्य दास ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए आर्य भूमि सेवा संस्थान का मानवीय पहल समाज को प्रेरणा देता है। कहा कि संस्थान द्वारा व्यापक स्तर पर गर्म कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय कार्य है। संस्थान की इस नेक पहल का ग्रामीणों ने दिल से स्वागत किया।

उपस्थित गरीब गुरबो आदि ने आर्य भूमि सेवा संस्थान को लेकर सामाजिक दायित्व निभाने वाले कदम की सराहना की तथा इसे अत्यंत उपयोगी बताया। खासकर ऐसे समय में जब ठंड अपने चरम पर है और गरीब परिवारों को इससे सबसे अधिक परेशानी होती है। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि ऐसे सामाजिक कार्य ठंड के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत बनकर आया हैं और उद्योग–समूह द्वारा समुदाय के प्रति दिखाई गई यह संवेदनशीलता सराहनीय है।
मौके पर दर्जनों ग्रामीण जनप्रतिनिधि व समाजसेवी खासतौर से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *