Advertisement

निवर्तमान पार्षद द्वारा फुसरो के वार्ड 27 में सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 27 की निवर्तमान पार्षद प्रभात कुमार सिंह उर्फ रिंकु सिंह द्वारा 30 दिसंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोरी खास (सिंह नगर) फुसरो में सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद सिंह ने कहा कि नप फुसरो द्वारा उन्हें 100 कंबल उपलब्ध करायी गयी है। जिसे वार्ड क्षेत्र के विकलांग, वृद्ध, असहाय, जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के बीच पारदर्शी तरीके से कंबल का वितरण किया जा रहा है। कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कंबल का वितरण किया जा रहा है।

कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए समाज के प्रबुद्ध जनों को भी तत्पर रहने की जरूरत है। कहा कि जरूरतमंद किसी भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए वे संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ठंड व शीतलहरी से कोई प्रभावित न हो, इसपर विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है।

इस दौरान कंबल प्राप्त कर बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों और जरुरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने नप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। मौके पर राजस्व निरिक्षक रमेश कुमार महतो, सिंकदर कुमार साव, जितेंद्र सिंह, शंकर बेसरा, कमल प्रसाद, बच्चा सिंह, बाबू साहनी, प्रियुस कुमार आदि दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *