Advertisement

फुसरो नप के वार्ड 10 में सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के वार्ड क्रमांक 10 मे समाजसेवी ललन मल्लाह और निवर्तमान पार्षद अजय जयसवाल द्वारा 31 दिसंबर को कंबल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार समाजसेवी व् निवर्तमान वार्ड पार्षद द्वारा वार्ड क्रमांक 10 के शारदा कॉलोनी ढोरी मे सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए समाजसेवी ललन मल्लाह ने कहा कि नप के द्वारा कंबल उपलब्ध करायी गयी है, जिसे विकलांग, वृद्ध, असहाय व अन्य दर्जनों जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि असहायो और जरूरतमंदों के बीच पारदर्शी तरीके से कंबल का वितरण किया जा रहा है। कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। इसे लेकर प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कंबल का वितरण किया जा रहा है। कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहने की जरूरत है। जरूरतमंद किसी भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए वे संकल्पित है। कहा कि ठंड व शीतलहरी से कोई प्रभावित न हो, इसपर विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है।

इस दौरान कंबल प्राप्त कर बुजुर्ग महिलाओं, विंकालगो, पुरुषों और जरुरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने नप फुसरो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। मौके पर राजस्व निरिक्षक रमेश कुमार महतो, सिंकदर कुमार साव, तूफान दिगार सहित दर्जनों रहिवासी मौजूद थे। एक अन्य समाचार के अनुसार फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 स्थित कारीपानी नवधा चौक आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 182 में निवर्तमान पार्षद सरयू कुमार चौहान एवं सेविका सरिता रानी ने संयुक्त रूप से छोटे – छोटे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। यहां प्रत्येक बच्चों को 2-2 स्वेटर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *