Advertisement

मध्य विद्यालय तेनुघाट के छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय में 8 अगस्त को छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2023-24 ने तहत उक्त विद्यालय में साईकिल वितरण छात्राओं के बीच गोमियां विधयक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, वार्ड सदस्य जगदेव साह, आदि।

प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष निराली बाड़ा, उपाध्यक्ष सरोज कुमार, संयोजिका प्रतिमा देवी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा शिक्षक शिक्षिका गण के द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के 34 छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया गया। मौके पर तेनुघाट के दर्जनों गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *