Advertisement

भगवान महावीर सहायता समिति द्वारा कृत्रिम अंग व् व्हीलचेयर का वितरण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान महावीर सहायता समिति के तत्वाधान में स्वर्गीय प्रेम कुमार पोद्दार स्मृति के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर बीते एक जून को कृत्रिम अं, सावन यंत्र बैसाखी, व्हील चेयर तथा कृत्रिम पैर का वितरण किया गया। उक्त सामग्री का वितरण रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारू तथा संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया। इसमें सैकड़ो की संख्या में दिव्यांगों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष ललित केडिया ने संस्था के कार्यकलापों का विवरण प्रस्तुत किया गया। सांसद संजय सेठ ने अपने अभिभाषण में कहा कि संस्था जो दिव्यांगों के लिए कार्य कर रही है सही मायने में नारायण सेवा है।

उन्होंने संस्था के कार्यकलापो पर प्रकाश डाला तथा संस्था को भरपूर सहयोग देने का आह्वान किया। वहीं भूतपूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारु ने कहा कि नारायण सेवा संस्था की चार संस्था केवल झारखंड में ही है। इसके लिए हमें गर्व है। कहा कि संस्था जो दिव्यांगों के लिए रांची तथा झारखंड में कार्य कर रही है वह सराहनीय है। संस्था इसी तरह दिव्यांगों का कार्य करते रहे, मुझसे जो भी सहायता की उम्मीद की जाती हैं मैं उसमें खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर जैन समाज के मीडिया प्रभारी हरीश जोशी उर्फ राजू भाई ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संस्था के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि का सम्मान अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया।

बताया जाता है कि उक्त कार्यक्रम में बोकारो जिला के हद में बेरमो से पांच सदस्यों की टीम ओम प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आई थी। उन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मौके पर राजू भाई ने बताया कि संस्था को मुख्य रूप से जिन दाताओं से दान मिलता है, उसमें अभिमन्यु मोदी, पुनीत पोद्दार, नारायण जालान, नरेंद्र जैन, महेश पोद्दार, विमल जैन, धरमू रिकर व् अन्य दर्जनों गणमान्य शामिल है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव नेमीचंद अग्रवाल ने सभी दाताओं तथा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा दाताओं को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मान किया गया। डॉक्टर साहू एवं उनके टीम ने कृत्रिम हाथ एवं पैर बनाने में काफी मशक्कत का सामना किया। वे भी धन्यवाद के पात्र है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *