Advertisement

विधायक द्वारा 250 कंबल का वितरण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के बद में घरवाटांड़ पंचायत के छपरगढ़ा स्थित पंचायत भवन में गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो की उपस्थिति में जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार छपरगढ़ा निवासी समाजसेवी बद्री नायक के द्वारा अपने निजी मद से 250 कंबल का वितरण आसपास के गरीब, असहाय और विकलांगों के बीच वितरण किया गया।

बताया जाता है कि घरवाटांड़ पंचायत के छपरगढा, बालूडीह तुरी टोला, पिठोरिया, चांपी पंचायत के पथलछिड़वा, जितूडीह, जमुनिया टांड़, मायापुर पंचायत के धिरीदग, बूढी सराय सहित कई गांव के गरीब गुरबों के बीच कंबल वितरण की गई।

मौके पर तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार, जिला परिषद सदस्या माला देवी, मुखिया रेखा देवी, रामचंद्र यादव, दीनानाथ चौबे, धनु नायक, झरी तुरी, रिजवान अंसारी, सूरज रविदास, रामदास रविदास, जयलाल कमार, अवधेश रविदास सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *