Advertisement

विस्थापित महिला-पुरुषो ने रोका कारो परियोजना का उत्पादन कार्य

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अपनी मांगों के समर्थन में 6 सितंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके एरिया की कारो परियोजना का उत्पादन और डिस्पैच को कारो मौजा विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने रोक दिया।

जानकारी के अनुसार अपने 41 सूत्री मांग पत्र को लेकर कार्य बाधित कर रहे विस्थापित महिला-पुरुषो के कारण करीब तीन घंटे तक कारो परियोजना का कामकाज ठप रहा। सूचना पर परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार, क्षेत्रिय भू राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, प्रबंधक चिंतामणि मांझी और सेफ्टी ऑफिसर संजय सिंह पहुंचे। उन्होंने विस्थापितों के साथ वार्ता की, लेकिन संतोषजनक वार्ता नहीं होने कारण विस्थापित आंदोलन पर अड़े रहे।

विस्थापितों को अलग से कोल डंप बनाकर रोड सेल मे कोयला देने, विस्थापितों की मांगों में भूमि सत्यापन कराकर रैयतों को नौकरी व मुआवजा देने, कारो परियोजना का कोयला रैक में नहीं भेजकर लोकल सेल में देते हुए सेल चालू कराने, कारो मौजा के विस्थापितों को एक ही जगह पुनर्वासित करने, आउटसोर्सिंग के कार्य में विस्थापित बेरोजगारों को काम देने और ठेका कार्यों में विस्थापितों को प्राथमिकता देने, सभी विस्थापतों को पेप कार्ड बनाये जाने आदि मांगे शामिल थे।

समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष सोहनलाल मांझी, उपाध्यक्ष कामिनी देवी, कोषाध्यक्ष सुमित्रा देवी, संगठन सचिव मेघलाल गंझू व गंगिया देवी, सचिव संजय कुमार गंझू, रंजीत महतो, संजय गंझू, अशोक महतो, दीपक गंझू, अजय गंझू, शिवचरण मुंडा, रवि मुंडा, गुड़िया देवी, ममता देवी, सोनी देवी, सुनीता देवी, सुभद्रा देवी, चंद्रदेव महतो, रंजीत महतो आदि विस्थापित उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *