Advertisement

 ससबेड़ा में विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक


विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में ससबेड़ा पंचायत सचिवालय परिसर में 21 दिसंबर को विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गोमियां प्रखंड क्षेत्र के आस-पास के रहिवासी ग्रामीण उपस्थित थे।
स्वागं पिपराडीह कोलियरी के करीब 8 से 10 गांव के रहिवासी विस्थापितो की बैठक 21 नवंबर को ससबेडा पंचायत सचिवालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया बंटी उरांव ने की। बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष शंकर पासवान ने कहा की विस्थापित हमेशा से ठगे और छले गए हैं। अब और नहीं। अगर प्रबंधन पिपराडीह कोलियरी को चालू करती है, तो पहले विस्थापितों को उसका हक देना होगा। रोजगार देना होगा। तब जाकर प्रबंधन कोलयरी चालू करने का काम कर सकती है।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने रहिवासी विस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अब जनता की सरकार है। अब जनता ठगी नही जाएगी। यहां हक की आवाज वर्ष 2015 से ही उठ रही है। विधायक रहते उनके पास आज तक यह शिकायत नहीं पहुंची। पूर्व विधायक महतो ने कहा कि प्रबंधन हमेशा प्रशासन का भय दिखाकर विस्थापितों को भयभीत करती रही है। विस्थापितों को अपने हक से वंचित रखा। अब विस्थापितों के हक के लिए वे जल्द ही प्रबंधन के साथ त्रिस्तरीय वार्ता करेंगे। अगर वार्ता सफल नहीं होती है तो प्रबंधन और जिला प्रशासन को सूचित कर संघर्ष को तेज करते हुए आंदोलन करेंगे और विस्थापितों के हक के लिए आखरी सांस तक लड़ाई जारी रखेंगे। मौके पर अमित पासवान, बबलू यादव, लेखराज चौहान, रोहित यादव, मोहन पासवान, विनोद यादव सहित सैकड़ों पूर्व विधायक समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *