प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। विस्थापित साझा मंच की ओर से 23 जनवरी को बोकारो के सेक्टर 4 जाहेर गढ़ में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याणी सिंह और संचालन राज कुमार गोरांई ने किया।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कल्याणी सिंह ने कहा कि नेताजी का नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज भी नौजवानों में जोश भर देता है। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक और विश्व में पहली महिला रेजीमेंट का गठन करने का गौरव उन्हीं को जाता है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में वे गरम दल के नेता के रूप में जाने जाते थे।
आज समय की मांग है कि हमारे विस्थापितों में भी जो टूकडों में आंदोलन चल रहा है, उसे समेटा जाय और केवल विस्थापितों की ही नहीं, विस्थापन विरोधी आंदोलनों को पूरे जिले और राज्य स्तर पर एकजुट किया जाय। उन्होंने कहा कि आज नेताजी के प्रति यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
आज के कार्यक्रम में शांति भारत, इश्तियाक अंसारी, अरविंद कुमार, विजय घटवार, दिनेश बेसरा, इब्राहिम रजा, उषा देवी, अब्दुल रऊफ, विद्याधर गोस्वामी, दिलीप सिंह, हसनुल अंसारी, मनोज कुमार महतो, बासुदेव महतो, शमीम अख्तर, सरयु प्रसाद महतो, गणेश चंद्र डे, मो. अब्बास ने अपने वक्तव्य रखते हुए नेताजी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply