Advertisement

विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने जंगल मे पेड़ कटाई के‌ विरूद्ध कराया उत्पादन बाधित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बैदकारो, चरकपानिया, बड़की कुड़ी व कारो बस्ती के ग्रामीणो ने कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष वतन महतो के नेतृत्व में 25 जुलाई को जुलूस निकाला।

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना के समीप के जंगल मे पेड़ कटाई के‌ विरूद्ध निर्धारित कार्यक्रम के तहत परियोजना का उत्पादन व कोयला ढुलाई कार्य को बंद करा दिया गया।‌ महिला-पुरुष ग्रामीण एकजुट होकर जुलूस की शक्ल में खदान पहुंचकर प्रबंधन के प्रति विरोध जताया।

इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि पेड़ कटाई कार्य में हमारे गांव के कुछ तथाकथित प्रबंधन के साथ मिलकर षडयंत्र रच रहे है। कहा कि बारिश के मौसम का लाभ उठाकर प्रबंधन द्वारा चोरी छिपे जंगल काटा जा रहा है। इस मामले को लेकर झारखंड के राज्यपाल सहित कल्याण विभाग व जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।

इसके बाद भी इसपर कोई जांच नही किया जा रहा है। कहा कि प्रबंधन अगर सरकार की अनुमति से पेड़ की कटाई कर रही है तो डीएफओ द्वारा निर्गत आदेश को प्रस्तुत करे। कहा गया कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के वन उजाड़ने के लिए प्रबंधन आतुर है, जबकि ग्राम सभा का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया था। कहा कि यहां का जंगल सदियों से हम ग्रामीणों का रोजी रोटी का जरिया बना हुआ है। इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेवारी है। कहा कि सीसीएल प्रबंधन एक साजिश के तहत यहां जंगल को उजाड़कर माइंस का विस्तार करने में लगी हुई है। जब तक हमारी मांग पूरा नहीं होती है तब तक अनिश्चित कालीन आंदोलन जारी रहेगा।

बताते चले की आंदोलन से कारो परियोजना से कोयला का उत्पादन और डिस्पैच प्रभावित है। मौके पर आंदोलनकारी रामेश्वर महतो, संतोष महतो, बिरसा स़रेऐ, रंजीत टुडू, मनु मरांडी, दिनेश मुर्मु , धनेश्वर महतो, मनोज‌ कुमार, सनी मुर्म, नारायण महतो, योगेंद्र महतो, सरस्वती देवी, विशु टुडू, दिनु हेंब्रम, दिनेश मुर्मू, सानिया देवी, राजबाला देवी, सुमित्रा देवी, चुहिया देवी, बिलसी देवी, हीरा देवी, मनवा देवी, बांधनी देवी, बसंती देवी, प्यारी देवी, मनोज हेंब्रम, बीरबल मुर्मू आदि सैकड़ों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *