कथित सिंघम जिंदाबाद का नारा लगाने वालो ने लगाया मुर्दाबाद नारा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कल तक क्षेत्र की जनता जिसे तथाकथित सिंघम के नाम से संबोधित करनेवाले ओपी प्रभारी को अचानक जनता इतनी आक्रोशित हो गयी कि मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतला दहन तक कर दिया। जी हां! बात हो रही है बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी प्रभारी का, जिसका 22 जनवरी की संध्या क्षेत्र के सैकड़ो विस्थापित महिला पुरुष कथित सिंघम का फोटो चस्पा किया पुतला लेकर कथारा मोड़ पहुंचकर मुर्दाबाद का नारा लगाते पुतला दहन किया। नेतृत्व बेरमो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद सिंह तथा मंटू यादव कर रहे थे।
बताया जाता है कि कथारा ओपी प्रभारी का क्षेत्र के विस्थापित एवं ग्रामीण जनता द्वारा 22 जनवरी की संध्या लगभग 6 बजे पुतला दहन किया। बड़ी संख्या मे ग्रामीण एवं विस्थापित उपस्थित होकर ओपी प्रभारी मुर्दाबाद, गरीबों का हक मारना बंद करो, पुलिस की गुंडागर्दी बंद करो, ओपी प्रभारी वापस जाओ के नारे लगा कर पुतला कथारा मेन चौक मे दहन किया।

इस अवसर पर नेतृत्व कर रहे बेरमो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि वर्तमान कथारा ओपी प्रभारी द्वारा कथारा कोलियरी सेल में भागीदारी की मांग को लेकर बीते 21 जनवरी की संध्या ओपी परिसर में बुलाकर मनमर्जी धौस दिखाने लगे। विरोध करने पर दो विस्थापितो सहित लगभग 15 क्षेत्रवासियों के विरुद्ध मनमानी के तहत शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाते हुए 107 लगा दिया गया। इसे लेकर हीं आज पुतला दहन किया गया है। उन्होंने बोकारो एसपी से उक्त ओपी प्रभारी को आगामी 26 जनवरी से पूर्व कार्रवाई की मांग की, अन्यथा ओपी परिसर के समक्ष धरना देने की बात कही है।
वहीं पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे विस्थापित मंटू यादव ने ओपी प्रभारी पर कोयला चोरो, बालू माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए विस्थापितों की भावना की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि ओपी प्रभारी के संरक्षण में कथारा कोलियरी से प्रति गाड़ी स्टीम कोयला लोडिंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। साथ हीं अवैध कोयला, बालू से ओपी प्रभारी द्वारा की गयी अकूत संपत्ति की जांच की मांग की है। विस्थापित संघर्ष समिति कथारा के अध्यक्ष मंटू यादव तथा कांग्रेस नेता सह बेरमो प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने ओपी प्रभारी एवं कथारा कोलियरी प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाया।
कहा गया कि लोकल सेल द्वारा ट्रकों मे कोयला लोडिंग होना है, जिसे पोकलेन मशीन लगाकर एक विशेष ग्रुप द्वारा कोयला लोडिंग मे अनियमितता कर प्रति दिन लाखों की कमाई प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। इसी के विरोध में विस्थापित एवं सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर पुतला दहन किया गया। कहा गया कि बीते 21 जनवरी को ओपी परिसर वार्ता के लिए गये विथापित नेता मंटू यादव, प्रमोद सिंह एवं दर्जनों विस्थापितों के ऊपर उल्टे केस दर्ज कर धमकाया एवं डराया गया। साथ हीं ओपी प्रभारी द्वारा संगीन धराओं में केस दर्ज करने की बात कही गई। इसी से आक्रोशित होकर कथारा कोलयरी के विस्थापित एवं ग्रामीण जनता ने एक जुट होकर कथारा मेन चौक मे पुतला दहन कर नारेबाजी किया।

पुतला दहन में मुख्य रूप से मंटू यादव, प्रमोद सिंह, हस्तलदनी कोयला मजदूर संघ अध्यक्ष राजेश्वर रविदास, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश यादव, पुर्व जिप सदस्य गुल शरीफ अंसारी, झामुमो गोमिया प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, लाल यादव, दिनेश यादव, कारू साव, बालेश्वर यादव, मनीलाल सिंह, पंजाबी यादव, राजेश्वर, मुकेश साव, राजेंद्र यादव, इस्लाम अंसारी, बिनोद सिंह, सोनी देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, मिलवा देवी, रानी देवी, सुमन देवी, राधा देवी सहित दर्जनों विस्थापित नेता एवं सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply