एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना के विस्तार के लिए जंगल की कटाई 26 सितंबर से शुरू की गई।
क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार के पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद प्रबंधन पेड़ों की कटाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि विस्थापित ग्रामीण राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए कोलियरी विस्तार में सहयोग करें।
जीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद प्रबंधन द्वारा जंगल के पेड़ो की कटाई कर रही है। मौके पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन के. एस. गैवाल, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, कारो के परियोजना पदाधिकारी सुधीर सिन्हा, क्षेत्राधिकारी विक्रय वी. एन. पांडेय, प्रबंधक चिंतामणि मांझी, क्षेत्राधिकारी भूमि एवं राजस्व शंकर कुमार, कारो के सेफ्टी प्रबंधक संजय सिंह, मनीष माहेश्वरी, कमल कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply