Advertisement

लोकल सेल चलाने को लेकर वाॅशरी प्रबंधन से मिला विस्थापित हस्तलदनी मजदूर संघ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कॉल वाशरी परियोजना से जुड़े विस्थापित हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ ने 31 जुलाई को नये पीओ अमरेन्द्र कुमार से भेंट की। नेतृत्व हस्तलदनी मजदूर संघ अध्यक्ष शमशेर आलम कर रहे थे।

बताया जाता है कि परियोजना कार्यालय में पीओ के साथ बैठक कर बंद लोकल सेल में मजदूरों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर विस्थापित हस्त लदनी कोयला मजदूर के अध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि कुछ तथाकथित अपने व्यक्तिगत फायदे को लेकर सेल को चलाने मे अड़चन खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा सेल सुचारू रूप से चालू कराने को लेकर भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने लोकल सेल को सुचारू रूप से चलाने की मांग की। साथ हीं कहा कि सेल चलने से स्थानीय डीईओ होल्डर, ट्रक मालिक, चालक, सैकड़ो ग्रामीण विस्थापित, मजदूर, महिलाओं व् स्थानीय बेरोजगारों को लाभ मिलता है।

महिला नेत्री कांति सिंह ने कहा कि अगर हमारी मांगे प्रबंधन नहीं मानती है तो आने वाले समय में हम सभी विस्थापित लदनी मजदूरों के साथ कथारा वाशरी परियोजना का चक्का जाम कर देंगे। परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि विस्थापित हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ की मांगों को गंभीरता से लेकर समाधान किया जाएगा और बंद सेल को जल्द से जल्द चालू करवाया जाएगा।

आयोजित बैठक में पीओ के अलावा कथारा वाशरी के विक्रय प्रबंधक विक्रम कुमार, लदनी मजदूर अध्यक्ष शमशेर आलम, रामेश्वर यादव, शकील अंसारी, बसंत कुमार, छत्रधारी यादव, दिनेश रविदास, जाफर अंसारी, कांति सिंह, आशा देवी, गेंदिया देवी, झुपरी देवी, खैरुन निशा के अलावे दर्जनों हस्त लदनी मजदूर शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *