Advertisement

सुनील बंसल के साथ बिरसा मुंडा चौक पर कार्यकर्ताओं संग चाय पर चर्चा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जाने के क्रम में 12 मई को बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान बंसल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

यहां भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बोकारो के निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, चंदनकियारी के निवर्तमान विधायक अमर कुमार बाउरी, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला महामंत्री संजय त्यागी, माथुर मंडल, कमलेश राय, बिनय किशोर, पन्नालाल कान्दू, उमेश शर्मा, प्रकाश चटर्जी, अमित कुमार, मनीष पांडेय, राजेश घोषाल, बुद्धेश्वर घोषाल, इंदुशेखर मिश्रा, अजीत बाउरी, राधाकांत सिंह, शांतिलाल कान्दू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *