Advertisement

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कल्याणी शाखा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में 29 अगस्त को सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के कल्याणी में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन एसडीओसीएम (कल्याणी) शाखा की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता सचिव जितेंद्र दुबे ने किया। बैठक में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल यादव उपस्थित थे।

बैठक में शाखा सचिव जितेंद्र दूबे ने कहा कि मजदूरों के हितों में खदान को बचाना है। इसके लिए यूनियन को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने कहा कि यूनियन बराबर मजदूरों के हक में लड़ाई लड़ी है। आगे भी उनके हक में खड़ा रहेगा। उन्होंने यूनियन के मजबूती के लिए सदस्यता बढ़ने पर जोर दिया। बैठक में मजदूर हित में कई अन्य विन्दुओं पर गहन विचार मंथन किया गया।

इस अवसर पर रविंद्र मांझी, धनीराम महतो, पंकज कुमार महतो, सुशील कुमार, संतोष कुमार, भूलेश्वर महतो, गणेश महतो, राजेंद्र रविदास, संतोष रजवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *