Advertisement

जेबीकेएसएस की बैठक में बूथ कमिटी सदस्य बनाए जाने पर चर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के बेरमो विधानसभा के अंगवाली उतरी में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) अंगवाली शाखा की बैठक 18 फरवरी को आयोजित किया गया।

अंगवाली के बांध धार स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में खासतौर से अंगवाली उत्तरी पंचायत में बूथ कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया।

बूथ कमिटी सदस्य बनने के इच्छुक सदस्यों से बूथ संख्या सहित सहमति मांगी गई, जिसे आगामी बैठक में स्पष्ट करना अनिवार्य है। मौके पर पवन रजवार, शिवकुमार चटर्जी, जुगल रजवार, राहुल शर्मा, राजकुमार रजवार, नरेश सिंह, मनोज रजवार, नरेश रजवार सहित कई रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *