Advertisement

सीएम हेमंत पैतृक आवास में ग्रामीणों संग तीन नहान, दसकर्म व् श्राद्धकर्म को ले की चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल व् बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री अंतयेष्ठी में शामिल

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 6 अगस्त को रामगढ़ जिला के हद में अपने पैतृक आवास नेमरा में ग्रामीण रहिवासियों के साथ अपने दिवंगत पिता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि कार्यक्रम के उपरांत होने वाले अनुष्ठान को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मौके पर ग्रामीण रहिवासियों ने तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन के साथ कई स्थानीय परंपरा से संबंधित अनुभवों को साझा किया एवं सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने भी दस कर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों ने गुरूजी के अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें यादकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। यहां सीएम के साथ उनकी माता रूपी सोरेन उपस्थित थी।

इससे पुर्व बीते 5 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नेमरा पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि बीते 4 अगस्त की अहले सुबह दिल्ली (गुरुग्राम) स्थित सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत सीएम के पिता व् हरदिल अजीज दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया था। इसके बाद बीते 5 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में उनके पार्थिव शरीर को आदिवासी रीति रीवाज से अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें उपस्थित लाखो झारखंडवासियों ने दिवंगत को नम आंखो से अंतिम विदाई दी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *