Advertisement

भाजपा नगर मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती व् चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में 15 जुलाई को भाजपा नगर मण्डल के फोकस बूथ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की गयी।

जानकारी के अनुसार नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने फोकस बूथ की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक मे केंद्रीय कार्यालय से पहुंचे सौरभ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को फोकस बूथ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी को लोकसभा में जिस बूथ पर मत ज्यादा मिलता है और विधानसभा में उसी बूथ पर कम वोट मिलता है, उस बूथ को फोकस बूथ कहते हैं। कहा कि सोनपुर नगर मण्डल में ऐसे 13 फोकस बूथ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तकनीकी रुप से सशक्त बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में ज्ञानसागर सिंह, संजीव कुमार सिंह, सुनील दुबे, मुकेश सिंह चौहान, अमरेंद्र कुमार वर्मा, मुकुंद कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, मृत्युंजय दुबे, राजु कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *