Advertisement

दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक लोको पायलट को दी गयी आपदा राहत कार्य प्रशिक्षण

एस. पी. सक्सेना/पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय टाटानगर स्थित रेल सिविल डिफेंस द्वारा विंटर प्रशिक्षण शिविर के सीजन – टू में दक्षिण पूर्व रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड रांची, हावड़ा मालदा बोर्ड के नये सहायक लोको पायलट को आपदा राहत कार्य प्रशिक्षण दी गई। प्रशिक्षण में सहायक लोको पायलट को हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर को प्रशिक्षित करते हुए सीपीआर देने की विधि डिजीटल, पीपीटी द्वारा प्रशिक्षित की गई।

प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हो जाती है, क्योंकि ठंड में नस का सिकुड़ना और रक्त का गाढ़ा होना सामन्य दिनों से अधिक बढ़ जाता है। दुसरा, भारत की तीस प्रतिशत आबादी हाई बीपी और बारह प्रतिशत आबादी डायविटिज बिमारी से ग्रसित है, जो चिंता का विषय है।

बताया गया कि भारत सरकार द्वारा दिल के दौड़े से होने वाली मौत को कम करने के लिए आयुष्मान भारत योजना, सस्ते मूल्य पर दिल की बीमारी की दवा हेतु जन औषधि केन्द्र के साथ गोल्डन आवर में दी जाने वाली इंजेक्शन टेनेक्टेप्टेस या स्टेप्टोकिनेस मुफ्त में स्वास्थ्य केन्द्र में मुहैया कराई गई है।
रेल इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि अचानक चेतना का खो जाना, सांस का रुकना, नाड़ी का न चलना कार्डियक अरेस्ट का लक्षण होता है। वही सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, हाथों, कंधों तथा पीठ में दर्द हार्ट अटैक के लक्षण होते हैं।

उन्होंने बताया कि सीपीआर देने की विधि के साथ अंग कटे व्यक्ति और पेशमेकर मशिन लगे व्यक्ति को सीपीआर नही दी जाती है। प्रशिक्षण के दुसरे बेला में डेमोस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र प्रागंण में फायर फाइटिंग के साथ एलपीजी गैस लीकेज से लगने वाली आग को बुझाने की विभिन्न विधियो से सहायक लोको पायलटो को प्रशिक्षित किया गया।

ज्ञात हो कि विंटर प्रशिक्षण शिविर सीजन- टू का आयोजन दक्षिण पूर्व रेलवे के इलैक्ट्रीक लोकों पायलट प्रशिक्षण केन्द्र टाटानगर में आयोजित की गई। जिसमें रेलवे रिक्यूटमेंट बोर्ड कलकत्ता, मालदा, राँची के कुल चार सौ पचास प्रशिक्षणार्थी सहायक लोको पायलट को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान केन्द्र के सभी वरीय और कनिंय अनुदेशक गण उपस्थित रहे। नवयुवक सहायक लोकों पायलटो में सुरक्षा संरक्षा के साथ कार्य करने की जोश देखी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *