Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट ने प्रस्तुत किया गत स्थापना दिवस की लेखा-जोखा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की आवश्यक बैठक स्थानीय विवाह मंडप में 26 नवंबर को आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में उपस्थित महिला, पुरुष सदस्यों को ट्रस्ट के संस्थापक की ओर से बीते छह नवंबर को मनाए गये दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट प्रथम की आय, व्यय की लेखा,जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही यहां आम सहमति बनी कि ट्रस्ट के सौजन्य से मुहल्ले के छोटे निरक्षर बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था शीघ्र ही की जायेगी।

इस अवसर पर आगामी पांच दिसंबर को अंगवाली उत्तरी पंचायत भवन में आयोजित होने जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य के बढ़ चढ़कर भाग लेने पर सहमति बनी। मौके पर सहयोगी नरेश कपरदार, अंजू देवी, लखी देवी, कमली देवी, संतोष रजवार, जितेंद्र घासी, अर्जुन रजवार सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *