प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी होली त्योहार उपरांत 28 मार्च को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के आयोजन को लेकर निकलने जा रही कलश-यात्रियों की बीच मार्ग में सेवा करने के उद्देश्य से 17 मार्च को शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
आयोजित बैठक में उपस्थित तमाम महिला सदस्यों ने महायज्ञ में कलश यात्रियों को सहयोग का निर्णय लिया। इसके लिए राशि उगाही का निर्णय लिया। कहा गया कि इसमें अभी से ही सभी जुट जाएं, ताकि कलशयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव अंजु देवी सहित अनेकों महिलाओं ने अपने विचार रखे और मानस के कलश-यात्रियों सहित व्यास मंच पर व्यास टीम एवं पाठ में बैठे पाठकियों की सेवा करने को तत्पर दिखे।
![]()













Leave a Reply