Advertisement

दिव्यांग अधिवक्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी से की सीएसआर मद से स्कूटी दिलाने की मांग

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ बेरमो के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने अपने दिव्यांग अधिवक्ताओं को आवागमन की सुविधा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से 24 जनवरी को भेंट की।

जानकारी के अनुसार संघ के महासचिव ने एसडीओ से दिव्यांग अधिवक्ताओं को सीएसआर मद से स्कूटी दिलाने की मांग की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने बताया की अधिवक्ता संघ के द्वारा एक आवेदन दिया गया है इस आवेदन को अपने वरिय पदाधिकारी को अग्रेषित कर दिया गया है। मौके पर दिव्यांग अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश तिवारी सहित कई अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *