Advertisement

टीवी सीरियल बालिका वधू 2 के निर्देशक ने युपी के पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। टीवी सीरियल बालिका वधू 2 के निर्देशक प्रदीप यादव ने बीते दिनों उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा की।

भेंट के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने निर्देशक प्रदीप के सर्वश्रेष्ठ टीवी सीरियल के लिए बधाई देते हुए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में इतना अच्छा काम करने के लिए बहुत बड़ा हौसला होना चाहिए।उन्होंने प्रदीप के कार्य की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने बताया कि वे टीवी शो बालिका वधू को पसंद करते हैं। जिसके लिए प्रदीप ने पूर्व मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।

ज्ञात हो कि निर्देशक प्रदीप यादव का दुसरा सीरियल बहुत जल्द शुरू होने जा रहा हैं। जिसकी शूटिंग मार्च से की जायेगी। सीरियल सतरंगी प्यार के कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जायेगा। टीवी शो की बात होती हैं, तो सबसे पहले प्रदीप का नाम आता हैं। प्रदीप एक ऐसे डायरेक्टर है, जिन्होंने काफी कम उम्र में टीवी शो की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनके साथ बॉलीवुड व साउथ के सभी कलाकार काम करने की इच्छा जताते है। प्रदीप अभी 29 साल के है, लेकिन अब तक साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री व टीवी शो मिला कर 27 प्रोजेक्ट कर चुके है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *