Advertisement

निदेशक प्रभारी ने सीओ एंड सीसी विभाग में सुरक्षा पहलुओं का लिया जायज़ा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बीएसएल बोकारो के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने 25 फरवरी को संयंत्र के सीओ एंड सीसी विभाग में सेफ्टी वॉक कर सुरक्षा पहलुओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ अधिशासी निदेशक (संकाय) सी. आर. महापात्रा, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) बी. के. सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) लक्ष्मी दास, सीओ एंड सीसी विभाग के विभागाध्यक्ष सह महाप्रबंधक (सीओ एंड सी सी) पी. एस. कुमार सहित विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार निदेशक प्रभारी तिवारी ने सेफ्टी वॉक के दौरान सीओ एंड सीसी विभाग के अधिशासियों तथा कर्मियों से सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की, साथ ही उन्हें पीपीई के इस्तेमाल और सुरक्षा नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया। निदेशक प्रभारी ने शॉप फ्लोर में बेहतर हाउस कीपिंग पर भी बल दिया तथा सुरक्षा पहलुओं को और पुख्ता बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *