Advertisement

ठेकाकर्मीयों के आर्थिक शोषण के खिलाफ रहे है निदेशक प्रभारी-बी के चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील मे अधिकारी संवर्ग के निचले पायदान से उच्चतम पायदान पर पहुँचने वाले बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेन्द्र कुमार तिवारी के 31 अगस्त को सेवानिवृत होने से पूर्व 30 अगस्त को जय झारखंड मजदूर समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

बताया जाता है कि निदेशक प्रभारी तिवारी खुद बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय पहुंचकर इस्पातकर्मीयों और ठेकाकर्मीयों से मिलने का काम किये जो बोकारो स्टील के इतिहास मे पहली बार ऐसा हुआ। जिसके कारण मजदूरों को काफी आश्चर्यचकित भी किया।
इस अवसर पर युनियन के महामंत्री बी के चौधरी ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि कोक ओवेन मे रहते तिवारी के सहयोग से उनकी युनियन ने मजदूरों का कट मनी का अभियान का शुरूआत किया था जो आज तक चल रहा है।

जिसमे जय झारखंड मजदूर समाज अपने मजदूर हित के मकसद में कामयाब रहा है। अपने संक्षिप्त सम्बोधन मे चौधरी ने कहा कि युनियन को इसी तरह मजदूरों के लिए मनी कट और उनके हक अधिकार के लिए सकारात्मक पहल करते रहें। अन्त मे निदेशक प्रभारी तिवारी को फूल माला, गुलदस्ता, अंग वस्र, युनियन का स्मृति चिन्ह के रूप मे युनियन डायरी और मुंह मिठा कराते हुए उनके सपरिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हसन इमाम, संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एन के सिंह, एस के सिंह, यूनियन के कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, अनिल कुमार, सी के एस मुन्डा, रौशन कुमार, आई अहमद, रामेश्वर मांझी, राजेन्द्र प्रसाद, आर आर सोरेन, बादल कोयरी, बिनोद कुमार, दयाल मांझी, अभिमन्यु मांझी, कुमार ऋषि राज, दिलीप ठाकुर, अनवर अंसारी, सतेन्द्र कुमार, राम नाथ रजक, विक्की कुमार, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, बिनोद गोप, अरविन्द, बराल, गणेश राम इत्यादि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *