Advertisement

बोलेरो मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट तीन नंबर में बोलेरो मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट ओपी क्षेत्र के तीन नम्बर कृष्णा मंदिर के समीप गोमियां-तेनुघाट मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल एवं बोलेरो वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमे मोटरसाइकिल सवार जैनामोड़ के बाँधडीह रहिवासी जगरनाथ साव गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय रहिवासियों की सूचना पर घायल को 108 एम्बुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ शिवानी सिंह ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद तेनुघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकिल को जब्त कर ली। साथ ही घटना स्थल से भाग रहे बोलेरो वाहन को भी पकड़ लिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल जगरनाथ साव एवं उसका साथी तारापोदो गोस्वामी जैनामोड़ के एक राशन होल सेल दुकान में कार्य करते हैं। वे दोनों विभिन्न क्षेत्रों में राशन सहित अन्य चीजों का आर्डर लेने के लिए जैनामोड़ से मोटरसाइकिल में सवार होकर निकले थे।

वे तेनुघाट के दुकानों में आर्डर लेने के पश्चात साड़म की ओर जा रहे थे। तभी तीन नम्बर कृष्णा मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं घायल जगरनाथ साव की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है, जिसे देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बोकारो रेफर कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *